कहानियों का सूची

44. प्रभु येशु बच्चों को आशीर्वाद देते हैं

(मरकुस 10:13-16)

कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों को येशु जी के पास लाये कि वे उनको छूकर आशीर्वाद दे सकें। लेकिन उनके शिष्यों ने लोगों को डाँटा, “तुम गुरु जी को परेशान न करो!”

यह देखकर येशु जी बहुत नाराज होकर अपने शिष्यों से कहते हैं, “बच्चों को मेरे पास आने दो, मना नहीं करो क्योंकि परमात्मा का राज्य इनके लिये है। मैं तुम से सच कहता हूँ कि जो आदमी परमात्मा के राज्य को एक छोटे बच्चे की तरह नहीं अपनाएगा, वह परमात्मा के राज्य में कभी नहीं पहुँच सकता है।”

फिर येशु जी ने बच्चों को अपनी गोद में रखा और एक-एक करके उनके सिर पे हाथ रख कर उनको आशीर्वाद दिया।

प्रभु येशु बच्चों को आशीर्वाद देते हैं

मनन और चर्चा करने के लिए कुछ सवाल

1) इस वचन में आपको क्या अच्छा लगा? क्या पसंद नहीं आया?

2) इस वचन से आप परमात्मा के बारे में क्या सीखते हैं?

3) इस वचन से आप मनुष्यों के बारे में क्या सीखते हैं?

4) इस वचन से हमें अपने जीवन में क्या पालन करना चाहिए?

5) इस वचन को आप किस के साथ बाँटेंगे और कब?

येशु सत्संग